हिन्ट संवाददाता,
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फनरगर में सिविल लाइन पुलिस को सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने फर्जी पत्रकार बनाने वाले गिरोह का पर्दाफास किया है। गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनके एक साथी की तलाश की जा रही है।
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए लोग दिल्ली क्राइम एंड भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के नाम से फर्जी प्रेसकार्ड जारी कर अवैध वसूली करते थे। इनके कब्जे से 3 फर्जी प्रेस कार्ड, एक बाइक, फर्जी डायरी व प्रेस लोगो बरामद किया गया है। ये गिरोह 21-21 सौ रुपयों प्रेस कार्ड बेचता था। ये गिरोह फर्जी प्रेस कार्ड बेच कर अब तक 200 बेरोजगार लोगों को फर्जी पत्रकार बना चुका है। पुलिस ने एक मामले में पैरवी करने आए सतेंद्र, सलमान व उनकी तीन साथियों को गिरफ्तार किया है। सतेंद्र तीसरी पास है ौर कबाड़ी का काम करता है। ये गिरोह कबाड़ी, मकैनिक, रिक्शा चालक आदि का प्रेस कार्ड बना कर उन्हें पत्रकार का तमगा देता था। गिरोह ने तीसरी से और 8वीं कक्षा पास लोगों को फर्जी पत्रकार बना दिया। अभिषेक यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका खुलासा किया। गिरोह का सरगना दिल्ली में रहता है। उसका नाम प्रेम नारायण है और मोतीनगर में आफिस बना रखा है। उसकी तलाश की जा रही है।