मुज़फ्फरनगर :- शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी कंचन वर्मा आज मुज़फ्फरनगर पहुंची। मुज़फ्फरनगर के जिला पंचायत सभागार में नोडल अधिकारी कंचन वर्मा ने जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में नोडल अधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जनपद में कोरोना से सम्बंधित सभी जानकारी ली। गहनता से कोरोना पर जनपद का मंथन किया, इसके अलावा संचारी रोगों से सम्बंधित सभी जानकारी ली।
महिला अस्पताल की CMS से नोडल अधिकारी ने महिलाओं से सम्बंधित बीमारियों, उन्हें मिल रही सुविधाओं और टीकाकरण के विषय मे जानकारी ली। नोडल अधिकारी ने सभी स्थानीय निकाय प्रभारी अजय अम्बष्ट से जनपद की सभी दस नगरपालिका और नगर पंचायतो में साफ सफाई , निर्माण कार्य और अन्य कार्यो का विश्लेषण किया। अभी अधिशासी अधिकारियो को ठीक से लगन पूर्वक काम करने के निर्देश दिए।

मीटिंग में मुजफ्फरनगर की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे, मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार यादव ,अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा, नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, सभी उप जिलाधिकारी और सभी नगर पालिका, नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।